आईपीएल 2024 (IPL 2024) के ऑक्शन दुबई के कोका-कोला एरिना में आज हो चुकी हैं। इस ऑक्शन में कुल 333 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था, जिनमें से 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी थे। 119 में से दो खिलाड़ी एसोसिएट नेशंस से हैं। शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों में 116 कैप्ड और 215 अनकैप्ड खिलाड़ी थे। तो हम आपको उन पांच अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों के बारे में आपको बताएंगे जो आईपीएल 2024 के ऑक्शन में सबसे महंगे बिके है।
समीर रिज़वी- 8.40 करोड़ (चेन्नई सुपर किंग्स)
इस लिस्ट में टॉप पर 20 साल के समीर रिज़वी अपनी जगह बनाने में सफल रहे है। उन्हें घेरलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने का ईनाम मिला हगाई। आईपीएल 2024 के ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.40 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। रिज़वी ने यूपी टी20 लीग में कानपुर सुपरस्टार्स के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। इसके अलावा उन्होंने दो शतकीय पारी खेलते हुए टूर्नामेंट की नौ पारियों में 455 रन अपने नाम किये।