Advertisement
Advertisement
Advertisement

एबी डी विलियर्स ने चुनी World Cup 2023 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट, साउथ अफ्रीका का सिर्फ एक खिलाड़ी किया शामिल

ICC CWC 2023 खत्म हो चुका है, जिसके बाद अब साउथ अफ्रीका टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एबी डी विलियर्स ने विश्व कप की टीम ऑफ द टूर्नामेंट (ICC Cricket World Cup 2023 Best XI) का चुनाव किया है।

Nishant Rawat
By Nishant Rawat November 22, 2023 • 12:49 PM
एबी डी विलियर्स ने चुनी World Cup 2023 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट, साउथ अफ्रीका का सिर्फ एक खिलाड़ी किया
एबी डी विलियर्स ने चुनी World Cup 2023 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट, साउथ अफ्रीका का सिर्फ एक खिलाड़ी किया (AB de Villers)
Advertisement

AB de Villers picks World Cup 2023 Best XI: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 खत्म हो चुका है, जिसके बाद अब साउथ अफ्रीका टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एबी डी विलियर्स (AB de Villers) ने इस विश्व कप की टीम ऑफ द टूर्नामेंट (ICC Cricket World Cup 2023 Best XI) का चुनाव किया है। मिस्टर 360 ने अपनी इस टीम में साउथ अफ्रीका का सिर्फ एक ही खिलाड़ी रखा है।

भारतीय टीम के पांच खिलाड़ियों को किया शामिल

Trending


एबी डी विलियर्स इंडियन टीम के खिलाड़ियों से काफी प्रभावित हैं। भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में फाइनल तक का सफर तय किया, लेकिन वह टूर्नामेंट नहीं जीत सके। हालांकि उन्होंने 11 में से 10 मैचों में जीत हासिल की जो कि सबसे ज्यादा है।

इंडियन टीम से डी विलियर्स ने पांच खिलाड़ियों को शामिल किया है जो कि कप्तान रोहित शर्मा (597), विराट कोहली (765 रन), श्रेयस अय्यर (530), रविंद्र जडेजा (120 रन और 16 विकेट) और मोहम्मद शमी (24 विकेट) हैं। इन सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन पूरे ही वर्ल्ड कप में गज़ब का रहा।


Read More

Cricket Scorecard

Advertisement