Abhishek Sharma Record: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने तूफानी शतक जड़ते हुए बड़ा इतिहास रच दिया। उन्होंने ना सिर्फ रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा, बल्कि विराट कोहली के टी20 में सबसे ज्यादा शतकों के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली।
आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जा रहे इस मुकाबले में अभिषेक ने गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने इस मुकाबले में जबरदस्त शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 53 गेंदों में 97 रन की साझेदारी हुई। जहां ट्रेविस हेड ने 26 गेंदों में 37 रन बनाए, वहीं अभिषेक शर्मा ने महज 47 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और अंत तक नाबाद रहते हुए 68 गेंदों में 135 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 10 छक्के निकले। उनकी इस पारी ने ना सिर्फ टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया, बल्कि उन्हें रिकॉर्ड बुक में भी खास जगह दिला दी।