भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने फ्रेंचाइजी करियर में एक और नया अध्याय जोड़ लिया है। मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में खेलने के बाद अब वह यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) में भी नजर आएंगे।
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन एक बार फिर नई चुनौती के लिए तैयार हैं। मेजर लीग क्रिकेट 2026 में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की ओर से खेल रहे अश्विन अब यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग के पहले सीजन में भी अपना जलवा बिखेरेंगे। उन्हें डबलिन गार्डियंस टीम का कप्तान और मेंटॉर नियुक्त किया गया है।
MASSIVE ANNOUNCEMENT
European T20 Premier League (ETPL) (etplofficial) July 1, 2026
A true tactical mastermind is entering the ETPL! One of the greatest and sharpest minds in world cricket, Ravichandran Ashwin, officially joins the Dublin Guardians as Captain & Mentor.
A massive statement of intent ahead of the inaugural season. pic.twitter.com/Qb5ig0Ubav
39 साल के अश्विन दिसंबर 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इसके बाद उन्होंने अगस्त 2025 में आईपीएल को भी अलविदा कह दिया था, जहां उन्होंने अपना आखिरी सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेला। अब वह दुनिया की अलग-अलग फ्रेंचाइजी लीगों में अपने अनुभव का फायदा टीमों को दिला रहे हैं।