South Africa vs New Zealand T20 World Cup Semifinal: साउथ अफ्रीका के कप्तान और स्टार बल्लेबाज एडेन मार्करम (Aiden Markram) के पास बुधवार (4 मार्च) को न्यूजीलैंड के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप में मार्करम का फॉर्म शानदार रहा है। उन्होंने अभी तक सात पारियों में 53.60 की औसत औऱ 175.16 की स्ट्राईक रेट से 268 रन बनाए हैं, औऱ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।
मार्करम अगर इस मैच में 32 रन बना लेते हैं तो एक टी-20 वर्ल्ड कप मे 300 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले साउथ अफ्रीका के पहले औऱ दुनिया के कुल छठे खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल विराट कोहली,तिलकरत्ने दिलशान. बाबर आजम, महेला जयवर्धने औऱ साहिबजादा फरहान ही ऐसा कर पाए हैं।