IPL 2025 में कौन से महारिकॉर्ड बन सकते हैं, धोनी,कोहली समेत कई स्टार के पास इतिहास रचने का मौका (Image Source: Google)
IPL 2025 Stats Preview: आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले मुकाबले से होगा। 25 मई तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कई स्टार खिलाड़ी बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकते हैं, आइए जानते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी 19 रन बनाते ही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम है, जिन्होंने 4687 रन बनाए हैं।
महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर विकेटकीपर 194 शिकार किए हैं। इस सीजन छह और शिकार करते ही वह 200 का आंकड़ा छूने वाले पहले विकेटकीपर बन जाएंगे। 182 शिकार के साथ दिनेश कार्तिक दूसरे नंबर पर हैं।