आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम जमकर प्रैक्टिस कर रही है और इसी कड़ी में उन्होंने एक प्रैक्टिस मैच भी खेला जिसमें उन्होंने अपने स्क्वॉड को दो टीमों में बांटा। इस प्रैक्टिस मैच में पर्पल नाइट्स के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी और अनुकूल रॉय ने भी अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने गोल्डन नाइट्स के तेज गेंदबाज उमरान मलिक की जमकर धुलाई की।
रघुवंशी ने तो 55 गेंदों में 103 रनों की नाबाद पारी में 9 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के भी लगाए। इस दौरान उन्होंने पारी के आखिरी ओवर में मलिक को एक ऐसा स्टाइलिश छक्का मारा जो आप सिर्फ स्पिनर्स के खिलाफ ही मारने की उम्मीद करते हैं। रघुवंशी ने ऑफ स्टंप के बाहर जाकर घुटना टेककर स्वीप स्टाइल में ये छक्का लगाया जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
Can we expect a 500 run IPL season from Angkrish Raghuvanshi at No.3?
— (@KKRWeRule) March 20, 2026
Just look at this SIX pic.twitter.com/QHLEI8bJVN
वहीं, दूसरी ओर अनुकूल रॉय का नो लुक सिक्स भी किसी से कम नहीं रहा। उमरान की गेंद पर ही अनुकूल ने ये नो लुक सिक्स लगाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
This no look shot by Anukul Roy pic.twitter.com/47fYlPNtzx
— Ashish Shrivastava (@ashishayush1177) March 20, 2026