VIDEO: Anukul Roy ने तोड़ा हिट मैन का दिल! गजब कैच लपककर शतक से पहले Rohit Sharma को भेजा पवेलियन (Image Source: X)
आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में रोहित शर्मा शानदार लय में नजर आ रहे थे, लेकिन अनुकुल रॉय ने उनकी तूफानी पारी पर ब्रेक लगा दिया। रोहित शतक के करीब पहुंच चुके थे, लेकिन अनुकुल के जबरदस्त कैच ने चलते उन्हें शतक से पहले ही पवेलियन लौटना पड़ा।
वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेले गए आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे। 221 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।
रोहित शर्मा ने रयान रिकेल्टन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 72 गेंदों में 148 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की। वह 37 गेंदों में 78 रन बनाकर खेल रहे थे और ऐसा लग रहा था कि आज उनका शतक तय है। लेकिन तभी उनक पारी में एक बड़ा मोड़ आया।