भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रहे सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और एंटरप्रेन्योर सानिया चंडोक की शादी मुंबई में हो चुकी है। अर्जुन और सानिया को अपना आशीर्वाद देने के लिए भारत के कई दिग्गज क्रिकेटर भी समारोह पहुंचे। मुंबई में हुई इस शादी की कई तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। वहीं, फैंस को जिस पल का इंतजार था, वो भी एक वीडियो में देखने को मिल गया।
इस शादी की वायरल वीडियोज़ में से एक में अर्जुन, सानिया के गले में वरमाला डालते हुए दिख रहे हैं। एक लग्ज़री बैंक्वेट में कपल का एक-दूसरे को वरमाला पहनाने का वीडियो काफी तेज से वायरलहो रहा है। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।
Arjun Tendulkar, the son of Sachin Tendulkar, got married to Saaniya Chandhok today in Mumbai.
— (@rushiii_12) March 5, 2026
Congratulations to Arjun and Saaniya. Best wishes for a happy life together. pic.twitter.com/HhkU9is64F
बता दें कि शादी समारोह में पहुंचने वाले प्रमुख नामों में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी, पूर्व कप्तान और हेड कोच राहुल द्रविड़, महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले, दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह, पूर्व क्रिकेटर और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद शामिल हैं। अर्जुन की शादी की रस्में इस हफ्ते की शुरुआत में कई पारंपरिक रस्मों और सेलिब्रेशन के साथ शुरू हुईं।