आईपीएल 2025 में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है लेकिन इसके बावजूद अर्जुन नेट्स में लगातार प्रैक्टिस कर रहे हैं और अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। 25 साल के अर्जुन ने मुंबई इंडियंस के लिए सिर्फ पांच मैच खेले हैं और पिछले सीजन में भी उन्होंने सिर्फ एक मैच खेला था।
हालांकि, लगातार बेंच पर बैठने के बावजूद अर्जुन नेट्स में लगातार अभ्यास करते हुए देखे गए हैं। बाएं हाथ का ये तेज गेंदबाज कड़ी मेहनत करने से पीछे नहीं हट रहा है और अपने हुनर को निखारने की पूरी कोशिश कर रहा है। मुंबई इंडियंस के आधिकारिक एक्स हैंडल ने अभ्यास सत्र में अर्जुन तेंदुलकर की गेंदबाजी का एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्हें यॉर्कर डालते हुए देखा जा सकता है।
लसिथ मलिंगा की देखरेख में अर्जुन तेंदुलकर इन यॉर्कर्स का अभ्यास कर रहे थे और जिस तरह से गेंद उनके हाथ से निकल रही है उसे देखकर ये कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में वो मुंबई के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं। प्लेइंग इलेवन में अर्जुन का न होना लाज़मी भी है क्योंकि इस साल मुंबई इंडियंस के पास काफी मजबूत पेस अटैक है।
Chasing toes #MumbaiIndians #PlayLikeMumbai #TATAIPL #MIvLSG pic.twitter.com/ajdqnvU580
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 26, 2025