तिलक वर्मा (Tilak Varma) की कैप्टेंसी वाली इंडिया-ए की स्क्वाड (India-A Team) श्रीलंका के टूर पर है जहां वो अफगानिस्तान-ए और श्रीलंका-ए के साथ वनडे ट्राई सीरीज (Tri Nation A Series in Sri Lanka 2026) खेल रहे हैं। गौरतलब है कि इसी बीच अचानक से इंडिया-ए की स्क्वाड में बड़ा बदलाव होने की खबर सामने आई है।
दरअसल, इंडिया-ए के तेज गेंदबाज़ युधवीर सिंह चरक चोटिल हो गए हैं, जिनकी रिप्लेंसमेंट के तौर पर 150 kph की रफ्तार से बॉल डालने वाले तेज गेंदबाज़ अशोक शर्मा को इंडिया-ए की स्क्वाड में चुन लिया गया है। वो आज यानी मंगलवार को ही कोलंबो के लिए प्लाइट लेंगे और फिर दांबुला में टीम से जुड़ेंगे।
याद दिला दें कि 23 साल के अशोक ने IPL19 के दौरान सभी क्रिकेट फैंस और चयनकर्ताओं का ध्यान खिंचा था। उन्होंने टूर्नामेंट में गुजरात टाइटंस के लिए 6 मैचों में 6 विकेट चटकाए थे। अशोक ने लगातार 150 kph की स्पीड से बॉल डिलीवर करके प्रभावित किया था। खास बात ये है कि वो अपनी गेंदबाज़ी की गति में विविधता करने में माहिर हैं और 115 Kph की रफ्तार से स्लोअर बॉल भी डाल देते हैं।