ऑस्ट्रेलिया के इस युवा स्टार ने तोड़ा वैभव सूर्यवंभी का रिकॉर्ड, U-19 World Cup का सबसे तेज शतक ठोक (Image Source: Google)
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज विल मलाजचुक ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने सिर्फ 51 गेंदों में शतक जड़कर वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसी के साथ उन्होंने टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के 18 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज विल मलाजचुक ने मंगलवार, 20 जनवरी को नामीबिया के विंडहोक स्थित नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में रिकॉर्ड बुक हिला दी। जापान के खिलाफ ग्रुप मुकाबले में मलाजचुक ने महज 51 गेंदों में अपना शतक पूरा कर दिया, जो अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक है। इससे पहले पाकिस्तान के कासिम अकरम ने 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ 63 गेंदों शतक लगाया था।
अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज:
- विल मलाजचुक (ऑस्ट्रेलिया) – 51 गेंद (जापान के खिलाफ, 2026)*
- कासिम अकरम (पाकिस्तान) – 63 गेंद (श्रीलंका के खिलाफ, 2022)
- राज बावा (भारत) – 69 गेंद (युगांडा के खिलाफ, 2022)
- शॉन मार्श (ऑस्ट्रेलिया) – 70 गेंद (केन्या के खिलाफ, 2002)