Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL 2021: 'पहले किया रिलीज बाद में क्यों खरीदा?', कूल्टर नाइल को खरीदने के लिए MI का 'मास्टर स्ट्रोक'

IPL 2021 Auction: आईपीएल 2021 के मिनी ऑक्शन के दौरान मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी को सबसे ज्यादा खुशी ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल को खरीदकर हुई होगी।

Prabhat  Sharma
By Prabhat Sharma February 19, 2021 • 19:03 PM
Cricket Image for Nathan Coulter Nile Sold To Mumbai Indians For 5 Crores
Cricket Image for Nathan Coulter Nile Sold To Mumbai Indians For 5 Crores (IPL 2021 Auction )
Advertisement

IPL 2021 Auction: आईपीएल 2021 के मिनी ऑक्शन के दौरान मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने बड़े ही धैर्य के साथ बोली लगाई और लगभग हर उस खिलाड़ी को अपने दल में शामिल कर लिया जिसकी उनको चाह थी। इस ऑक्शन के दौरान मुंबई की टीम को सबसे ज्यादा खुशी ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल को खरीदकर हुई होगी।

डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2021 की नीलामी से पहले कूल्टर नाइल को रिलीज करने का फैसला किया था। 2020 में मुंबई की टीम ने कुल्टर नाइल को 8 करोड़ की कीमत चुकाकर टीम में शामिल किया था। हालांकि आईपीएल 2020 में कुल्टर नाइल को कम ही मौके मिले और उन्होंने 7 मैचों में 5 विकेट लिए थे।

Trending


कुल्टर नाइल खिलाड़ी तो काफी शानदार हैं लेकिन उनके लिए मुंबई की टीम ने काफी पैसे चुकाए थे। ऐसे में मुंबई की टीम ने उन्हें रिलीज करके एक मास्टर स्ट्रोक खेला और 1.50 करोड़ की बेस प्राइस के इस खिलाड़ी को मिनी ऑक्शन के दौरान 5 करोड़ रुपए देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया।कुल्टर नाइल को ऑक्शन में सस्ते में खरीदने के बाद फ्रेंचाइजी के चेहरे पर खुशी देखते बनती थी।
   
बता दें कि इस ऑक्शन के दौरान साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 16 करोड़ 25 लाख देकर अपनी टीम में शामिल किया वहीं ग्लेन मैक्सवेल को 14 करोड़ 25 लाख में आरसीबी ने खरीदा है। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी काइल जैमीसन को आरसीबी ने 15 करोड़ रुपए में खरीदा है। 


Cricket Scorecard

Advertisement