BCCI ने की IPL 2026 के दूसरे चरण के शेड्यूल की घोषणा, 12 वेन्यू पर होंगे 50 मैच (Image Source: AFP)
IPL 2026 Full Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरूवार (26 मार्च) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के दूसरे चरण के शेड्यूल की घोषणा कर दी। लीग चरण के बाकी 50 मैच 13 अप्रैल से 24 मई, 2026 तक भारत के 12 वेन्यू पर खेले जाएंगे।
दूसरे चरण के मैच बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे।
दूसरे चरण में पहला मैच 13 अप्रैलक को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। दूसरे चरण में आठ डबल-हेडर होंगे, जिसमें दोपहर के मैच 03:30 PM (भारतीय समय अनुसार) से और शाम के मैच 07:30 PM से शुरू होंगे।
IPL 2026 FULL SCHEDULE pic.twitter.com/xRrjx7qYhs
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 26, 2026