आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन के खत्म होने के बाद एक बड़ी गलती सामने आई है। लगभग पूरे मेगा ऑक्शन में चारू शर्मा ने ऑक्शनर की भूमिका निभाई और जब ऑक्शन खत्म हुआ तो चारू शर्मा की चौतरफा तारीफ हुई क्योंकि उन्होंने खड़े पैर बीसीसीआई की फज़ीहत होने से बचाई थी। लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें चारू की एक बड़ी गलती सामने आई है।
चारू शर्मा ने ये गलती मेगा ऑक्शन में भारतीय गेंदबाज खलील अहमद की नीलामी के दौरान की। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि खलील अहमद पर रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने सबसे बड़ी बोली लगाई थी लेकिन चारू ने गलती से खलील को दिल्ली कैपिटल्स को बेच दिया।
2 मिनट 19 सेकेंड के इस वायरल वीडियो को देखकर पता चलता है कि खलील पर दिल्ली ने 5 करोड़ की बोली लगाई जिसके बाद मुंबई इंडियंस के लिए आकाश अंबानी ने 5.25 करोड़ की बोली लगा दी। इसके बाद दिल्ली की तरफ से 5.50 करोड़ की बोली लगाने के लिए हाथ उठा लेकिन उन्होंने चारू से रुकने को कहा।