St Kitts and Nevis Patriots vs Trinbago Knight Riders: त्रिनिबागो नाइट राइडर्स के ओपनिंग बल्लेबाज कॉलिन मुनरो (Colin Munro) ने रविवार (17 अगस्त) को सेंट किट्स के वॉर्नर पार्क में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ खेले गए कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिया। मुनरो ने 210.53 की स्ट्राईक रेट से 57 गेंदों में 120 रन की पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 6 छक्के जड़े।
नाइट राइडर्स के लिए सबसे बड़ी पारी
कैरेबियन प्रीमियर लीग में नाइट राइडर्स के लिए सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने निकोलस पूरन का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2023 में बारबाडोस रॉयल्स के खिलाफ 53 गेंदों में नाबाद 102 रन की पारी खेली थी।
Highest individual Men's T20 scores for Trinibago Knight Riders:
— The Stats Kid (@TheStatsKid1523) August 17, 2025
120 (57) - Colin Munro vs SKNP, 2025*
102* (53) - Nicholas Pooran vs BR, 2023
101 (59) - Nicholas Pooran vs GAW, 2024#CPL2025