ENG-W vs SL-W, T20 World Cup 2026: Danni Wyatt-Hodge ने सेंचुरी ठोककर रचा इतिहास, एक साथ बनाए दो खास (Image Source: Google)
Danni Wyatt-Hodge Record: इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज़ डैनी व्याट-हॉज (Danni Wyatt-Hodge) ने बीते शुक्रवार, 12 जून को आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) के पहले मुकाबले में श्रीलंका (ENG-W vs SL-W) के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि अब उनके नाम दो बेहद ही खास रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं।
सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में डैनी व्याट ने इंग्लैंड के 62 गेंदों पर 13 चौके और 1 छक्का ठोककर नाबाद 105 रन बनाए। इसी के साथ अब वो महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सातवीं शतक लगाने वाली खिलाड़ी और चौथी सबसे बड़ी पारी खेलने वाली खिलाड़ी बन गईं हैं। उन्होंने हरमनप्रीत कौर, मुनीबा अली और लिजेल ली को पछाड़ा है।
महिला टी20 वर्ल्ड में सबसे बड़ी पारी
- मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 126 बनाम आयरलैंड, साल 2014
- डिएंड्रा डॉटिन (वेस्टइंडीज) - 112* बनाम साउथ अफ्रीका, साल 2010
- हीथर नाइट (इंग्लैंड) - 108* बनाम थाईलैंड, साल 2020
- डैनी व्याट-हॉज (इंग्लैंड) - 105* बनाम श्रीलंका, साल 2026
- हरमनप्रीत कौर (भारत) - 103 बनाम न्यूजीलैंड, साल 2018
- मुनीबा अली (पाकिस्तान) - 102 बनाम आयरलैंड, साल 2023
- लिजेल ली (साउथ अफ्रीका) - 101 बनाम थाइलैंड, साल 2020