नई दिल्ली, 29 नवंबर | दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) अध्यक्ष रजत शर्मा ने एक बार फिर अपने पद से इस्तीफा दिया और इस बार लोकपाल न्यायाधीश (सेवानिवृत) बदर दुरेज अहमद ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया। साथ ही मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रवि चोपड़ा का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया गया है। उपाध्यक्ष राकेश कुमार बंसल, रजत का कामकाज संभाल सकते हैं।
लोकपाल ने जो आदेश दिया है उसके मुताबिक, "आज एक बजे, मुझे रजत शर्मा का एक मिला जिसमें उन्होंने लिखा था कि 16 नवंबर को पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके कारण उस पत्र में थे। उन्होंने कहा कि आदेश के कारण वह फिर भी अपने पद पर बने रहे। पत्र में उन्होंने बताया कि डीडीसीए में स्थिति काफी बुरी है और उनके लिए आगे काम करना नामुमकिन है। इसी कारण उन्होंने तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।"
उन्होंने कहा, "यह साफ था कि रजत शर्मा डीडीसीए के अध्यक्ष के तौर पर काम नहीं करना चाहते हैं।"