IPL 2026: 1 रन की हार से Delhi Capitals ने बनाया खराब रिकॉर्ड,अनचाही लिस्ट में बनी नंबर 1 (Image Source: BCCI)
Delhi Capitals vs Gujarat Titans: दिल्ली कैपिटल्स को बुधवार (8 अप्रैल) को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में गुजरात टाइटंस के हाथों रोमांचक मैच में 1 रन से शिकस्त मिली। इस हार के साथ ही दिल्ली की टीम के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार 1 रन से मैच हारने के मामले में टॉप पर पहुंच गई है। यह चौथी बार है जब दिल्ली 1 रन से कोई आईपीएल मैच हारी है। इस लिस्ट में राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ा, जो तीन बार 1 रन से मैच हारी है।
दिल्ली कैपिटल्स की 1 रन से हार