Jayant Yadav (© IANS)
नई दिल्ली, 21 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को हरफनमौला खिलाड़ी जयंत यादव को ट्रांसफर विंडो के जरिए लीग के आगमी 12वें सीजन के लिए अपने साथ जोड़ लिया है।
जयंत इससे पहले बीते सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेले थे।
मुंबई ने इस सीजन के लिए दूसरी बार किसी खिलाड़ी को अपने साथ ट्रांसफर विंडो के जरिए जोड़ा है। इससे पहले तीन बार की विजेता ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को अपने साथ शामिल किया था।