दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह टाइफाइड से ठीक होने के बाद होटल वापस आ गए हैं। फ्रेंचाइजी ने रविवार को यह जानकारी दी। फ्रेंचाइजी ने यह नहीं बताया कि आईपीएल 2022 में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वार्नर के साथ शेष दो लीग मैच खेलेंगे या नहीं।
ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स सोमवार को पंजाब किंग्स से खेलेगी, जिसके बाद 21 मई को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी आईपीएल 2022 लीग मैच होगा। टीम वर्तमान में 12 अंकों के साथ आईपीएल अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है और प्लेऑफ की दौड़ में शामिल है।
रविवार सुबह डीसी के बयान में कहा गया, "दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जहां उनका इलाज टाइफाइड के लिए किया जा रहा था। शॉ होटल में वापस आ गए हैं, जहां वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं।"