Dhoni loses his cool at Bravo after on-field confusion leads to a drop catch (Image Source: Google)
भारत के पूर्व कप्तान और वर्तमान में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं और उन्हें मैदान पर गुस्सा होते हुए न के बराबर देखा गया है।
हालांकि मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में धोनी का मिजाज थोड़ा बिगड़ गया और वो टीम के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो पर गुस्सा हो गए।
यह घटना मुंबई इंडियंस की पारी के 18वें ओवर की चौथी गेंद पर देखने मिली जब मुंबई को 15 गेंदों में जीत के लिए 42 रनों की दरकार थी। तब मुंबई के लिए क्रीज पर सौरभ तिवारी बल्लेबाजी कर रहे थे और चेन्नई की ओर से तेज गेंदबाजी की कमान दीपक चाहर के हाथों में थी।