Ellyse Perry ने बनाया कमाल रिकॉर्ड, इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा करने वाली दुनिया की तीसरी महिला क्रिके (Image Source: AFP)
India Women vs Australia Women 3rd T20I: ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी (Ellyse Perry) ने शनिवार (21 फरवरी) को भारत के खिलाफ एडिलेड ओवल स्टेडियम में तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया।
पेरी के इंटरनेशनल करियर का यह 350वां मुकाबला है। वह ऑस्ट्रेलिया की पहली औऱ दुनिया की तीसरी महिला क्रिकेटर बन गई हैं जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 350 या उससे ज्यादा मैच खेल हैं। पेरी से पहले यह कारनामा सिर्फ हरमनप्रीत कौर और सुजी बेट्स ने ही किया है। पेरी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 14 टेस्ट, 165 वनडे और 171 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच