IND vs ENG: भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, 22 साल के इस खिलाड़ी को भी मिली जगह (Image Source: Google)
India vs England ODI Series: भारत के खिलाफ 14 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड ने अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। 22 वर्षीय ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को पहली बार इंग्लैंड की वनडे टीम में जगह मिली है।
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने शुक्रवार (3 जुलाई) को भारत के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। इस टीम में सबसे बड़ा सरप्राइज 22 वर्षीय ससेक्स के ऑलराउंडर जेम्स कोल्स का नाम है, जिन्हें पहली बार इंग्लैंड की सीनियर वनडे टीम में जगह मिली है।
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई को एजबेस्टन में होगी। दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को सोफिया गार्डन्स में खेला जाएगा, जबकि सीरीज का आखिरी मैच 19 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर होगा।