India vs England 3rd ODI: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) के पास रविवार (19 जुलाई) को भारत के खिलाफ लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में इतिहास रचने का मौका होगा। जो इंग्लैंड के 55 साल के वनडे इतिहास में कोई क्रिकेटर नहीं कर पाया है। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा।
रूट शानदार फॉर्म में और भारत के खिलाफ उन्होंने पहले दो वनडे मैच में क्रमश: 76 और 99 रन की नाबाद विजयी पारी खेली। इससे पहले उन्होंने क्रमश: 111*, 75, 61 रन बनाए थे। अगर लॉर्ड्स में भी रूट 50 या उससे ज्यादा रन बना लेते तो इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे, जिन्होंने लगातार 6 वनडे मैच में 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं।
बता दें कि इससे पहले भी साल 2016 में रूट ने लगातार पांच वनडे मैच में 50 या उससे ज्यादा रन बनाए थे। उनके अलावा एलेक्स हेल्स, ग्राहम गूच, जॉनथन ट्रॉट और एलेक स्टीवर्ट ने यह कारनामा किया था।