VIDEO: ईशान मलिंगा के आगे नहीं टिके डेवाल्ड ब्रेविस, 141.3 kph की गति से गेंद डालकर उड़ाया स्टंप (Image Source: X)
सनराइजर्स हैदराबाद के युवा तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए बड़ा विकेट झटका। डेवाल्ड ब्रेविस तेजी से अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन मलिंगा ने अपनी तेज रफ्तार गेंद से उनकी पारी खत्म कर दी।
आईपीएल 2026 का 63वां मुकाबला सोमवार (18 मई) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के युवा तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा ने अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से सबका ध्यान खींच लिया।
चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही थी। संजू सैमसन, उर्विल पटेल और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ जल्दी आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। ऐसे मुश्किल समय में डेवाल्ड ब्रेविस ने पारी को संभाला और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश की।