मनिंदर सिंह (Maninder Singh) वो टैलेंटेड खिलाड़ी थे जिसने खुद ही अपना करियर बर्बाद कर दिया। महान सचिन तेंदुलकर से पहले भारत के लिए सबसे कम उम्र में टेस्ट डेब्यू करने का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय गेंदबाज मनिंदर सिंह के ही नाम था। मनिंदर सिंह आज यानी 13 जून 2022 को अपना 56वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहा है। 11 साल के लंबे इंटरनेशल करियर के दौरान मनिंदर सिंह की लाइफ किसी रोलर-कोस्टर राइड से कम नहीं रही है।
मनिंदर सिंह दिग्गज बिशन सिंह बेदी के बड़े फैन थे और बचपन में उन्होंने बेदी को देखकर ही क्रिकेट खेलना शुरू किया था। महज 17 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी के करियर की शुरुआत अच्छी रही लेकिन , अचानक उन्होंने मोमेंटम खो दिया। इस वजह से उन्हें टीम से ड्रॉप किया गया। मनिंदर सिंह काफी दुखी रहने लगे ये ऐसा समय था जब उनके पास बात करने वाला कोई नहीं था।
ड्रग्स में डूब गए थे मनिंदर सिंह
मनिंदर सिंह ने शराब का सहारा लिया। धीरे-धीरे बीसीसीआई और चयनकर्ताओं की तरफ से भी उनको लेकर किसी तरह के पॉजिटिव संकेत नहीं दिखे जिसके चलते टीम में वापसी के उनके सारे रास्ते बंद हो दिए। कहा जाता है इसी तनाव के चलते उन्होंने खुदकुशी करने की भी कोशिश की थी। मनिंदर सिंह इस कदर ड्रग्स में डूब गए थे कि उनको जेल तक जाना पड़ गया था।

