Advertisement
Advertisement
Advertisement

अर्जुन तेंदुलकर दिखे मुंबई इंडियंस टीम के साथ, फैंस ने पूछा IPL 2020 में खेलने वाले हो क्या ?

महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को लेकर काफी अफवाहें आई कि वह मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल के 13वें सीजन में खेलते हुए नजर आ सकते है। ऐसा हुआ हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई

Shubham Shah
By Shubham Shah September 16, 2020 • 14:44 PM
Arjun Tendulkar
Arjun Tendulkar (Arjun Tendulkar)
Advertisement

महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को लेकर काफी अफवाहें आई कि वह मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल के 13वें सीजन में खेलते हुए नजर आ सकते है। ऐसा हुआ हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक फोटो से, जिसमें अर्जुन यूएई में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी ट्रेंट बोल्ट, राहुल चाहर,सौरव तिवारी और जेम्स पैटिनसन के साथ स्विमिंग पूल में नजर आ रहे थे।

इस फोटो के वायरल होते ही फैंस अटकलें लगाने लगे कि अर्जुन इस सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम के साथ जुड़ सकते हैं। हालांकि फिलहाल ऐसा कुछ नहीं होने वाला है।

Trending


अर्जुन तेंदुलकर नेट गेंदबाज के रूप में मौजूदा चैंपियन मुबंई इंडियंस के साथ यूएई गए है। यह पहली बार नहीं है जब अर्जुन इस टीम के साथ कही गए हो, लेकिन अभी तक मुंबई की मैनजमेंट ने इस युवा खिलाड़ी के साथ कोई करार नहीं किया है। ऐसे में फिलहाल अर्जुन मुंबई के बल्लेबाजों को नेट्स में ही गेंदबाजी करेते हुए दिखेंगे।

अर्जुन बचपन से ही मुंबई इंडियंस के मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद रहते थे। अब वह घरेलू अंडर-19 क्रिकेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में खेलते है और साथ में बल्लेबाजी भी कमाल की करते है।


Cricket Scorecard

Advertisement