Advertisement
Advertisement
Advertisement

'सनराइजर्स ने 6.5 करोड़ बर्बाद कर दिए', एक बार और फ्लॉप हुए अभिषेक तो भड़के फैंस

Fans Trolled Abhishek sharma for his flop show in ipl 2022 for sunrisers hyderabad : आईपीएल 2022 में हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है जिसके चलते फैंस उन्हें फटकार लगा रहे हैं।

Shubham Yadav
By Shubham Yadav April 04, 2022 • 22:31 PM
Cricket Image for 'सनराइजर्स ने 6.5 करोड़ बर्बाद कर दिए', एक बार और फ्लॉप हुए अभिषेक तो भड़के फैंस
Cricket Image for 'सनराइजर्स ने 6.5 करोड़ बर्बाद कर दिए', एक बार और फ्लॉप हुए अभिषेक तो भड़के फैंस (Image Source: Google)
Advertisement

आईपीएल 2022 के 12वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 170 रनों का लक्ष्य मिला। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए फैंस को उम्मीद थी कि ओपनर अभिषेक शर्मा कम से कम इस मैच में तो टीम को अच्छी शुरुआत देंगे लेकिन एक बार फिर उनका फ्लॉप शो जारी रहा।

हैदराबाद की टीम मैनेजमेंट ने आईपीएल 2022 की शुरुआत से पहले ही ये घोषणा कर दी थी कि युवा अभिषेक शर्मा इस सीज़न में ओपनर की भूमिका निभाएंगे। मगर अब ऐसा लगता है कि हैदराबाद को जल्द ही अपने इस फैसले पर पुनर्विचार करने की जरूरत है क्योंकि अभिषेक शर्मा पहले दोनों मैचों में एक ओपनर तो बिल्कुल भी नहीं लगे।

Trending


पहले मुकाबले में फ्लॉप शो दिखाने के बाद वो लखनऊ के खिलाफ भी मौके को नहीं भुना पाए और सिर्फ 11 गेंदों में 13 रन बनाकर चलते बने। अभिषेक जिस तरह का गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हुए उसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। कई फैंस तो यहां तक कह रहे हैं कि हैदराबाद ने उन पर 6.5 करोड़ खर्च कर के पैसे बर्बाद किए हैं।

Also Read: आईपीएल 2022 - स्कोरकार्ड

इसके अलावा और भी कई फैंस उन पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। आइए देखते हैं कि इस युवा खिलाड़ी को किस तरह से ट्रोल किया जा रहा है।


Cricket Scorecard

Advertisement