नई दिल्ली, 26 जनवरी (CRICKETNMORE)| मशहूर पर्वातारोही बछेंद्री पाल को शुक्रवार को भारत सरकार ने पद्म भूषण अलंकरण देने की घोषणा की है। भारत सरकार द्वारा जारी पद्म भूषण पुरस्कार की सूची में बछेंद्री एकमात्र खिलाड़ी हैं। इसी के साथ भारत सरकार ने पद्मश्री अवॉर्ड का भी ऐलान किया है जिसमें बीते साल राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले पुरुष पहलवान बजरंग पूनिया का नाम शामिल है।
बजरंग के अलावा पिछले साल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और देश की दो विश्व कप जीतने वाली टीम का अहम हिस्सा रहे गौतम गंभीर को भी पद्मश्री अवॉर्ड मिलने की घोषणा की गई है।
It’s an honour I accept with gratitude. But it’s an honour which also comes with responsibility. I’m living for the day when Gautam Gambhir the human being beats Gautam Gambhir the cricketer. That will be my day, my award to myself. #PadmaAwards2019
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) January 25, 2019
भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री भी पद्मश्री अवॉर्ड मिलने वाले खिलाड़ियों की सूची में जगह पाने में सफल रहे हैं।