24 जून, 2025 की सुबह जब भारतीय क्रिकेट फैंस इंग्लैंड और भारत के बीच पहले टेस्ट मैच के आखिरी दिन का इंतज़ार कर रहे थे तभी सुबह उनके लिए एक बुरी खबर आई। पूर्व भारतीय बाएं हाथ के स्पिनर दिलीप दोशी का सोमवार (23 जून) को 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। दोशी का हृदय संबंधी जटिलताओं के कारण लंदन में निधन हुआ।
दोशी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में देर से प्रवेश किया, उन्होंने 1979 में 32 वर्ष की आयु में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। देरी से शुरू करने के बावजूद, उनका अंतर्राष्ट्रीय करियर 1983 तक चला, जिसमें उन्होंने 33 टेस्ट खेले और छह बार पांच विकेट लेने के साथ 114 विकेट लिए। उन्होंने 15 वनडे मैचों में भी हिस्सा लिया और 3.96 की इकॉनमी से 22 विकेट लिए।
दोषी के निधन से भारतीय क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है और कई पूर्व क्रिकेटर्स ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी पूर्व स्पिनर के निधन पर शोक व्यक्त किया। बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा, "बीसीसीआई भारत के पूर्व स्पिनर दिलीप दोशी के दुखद निधन पर शोक व्यक्त करता है, जिनका दुर्भाग्य से लंदन में निधन हो गया। उनकी आत्मा को शांति मिले।"
The BCCI mourns the sad demise of former India spinner, Dilip Doshi, who has unfortunately passed away in London.
— BCCI (@BCCI) June 23, 2025
May his soul rest in peace pic.twitter.com/odvkxV2s9a