2026 T20 World Cup का वो क्रिकेटर, जो 2006 में हॉकी वर्ल्ड कप भी खेल चुका है (Image Source: Google)
Wayne Madsen Italy Cricket Team: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें इटली पहली बार इस मेगा इवेंट में खेलते हुए नजर आएगी। इटली क्रिकेट टीम की कमान है, 42 साल के वेन मैड्सन के हाथों में।
इस वर्ल्ड कप में इटली के पहले मैच के साथ ही मैड्सन ऐसा मुकाम हासिल कर लेंगे, जो दुनिया के कुछ ही एथलीट कर पाते हैं। दो अलग-अलग देशों के लिए दो अलग-अलग खेल के वर्ल्ड कप।
2006 में युवा मैड्सन ने साउथ अफ्रीका की नेशनल हॉकी टीम के अहम सदस्य थे और उस साल ही जर्मनी में अपनी जन्मभूमि के लिए हॉकी वर्ल्ड कप में खेले थे। अब उसके 20 साल बाद 2026 में वह इटली के लिए टी-20 वर्ल्ड कप खेलेंगे।