पोलार्ड से लेकर सूर्या तक, रोहित शर्मा के बर्थडे पर दिखा MI टीम का जबरदस्त प्यार; देखिए VIDEO (Image Source: Google)
रोहित शर्मा ने 30 अप्रैल को अपना 38वां जन्मदिन टीम के साथ मिलकर सेलिब्रेट किया। मुंबई इंडियंस ने एक खास वीडियो शेयर किया जिसमें रोहित पत्नी रितिका के साथ केक काटते नजर आए। इस दौरान खिलाड़ियों ने उनके चेहरे पर केक लगाया और पोलार्ड ने उन्हें गले लगाकर शुभकामनाएं दीं।
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज़ रोहित शर्मा ने बुधवार, 30 अप्रैल को अपना 38वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर फ्रेंचाइज़ी ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया, जिसमें रोहित पत्नी रितिका सजदेह के साथ केक काटते हुए नजर आए।
केक काटने के बाद रितिका ने रोहित को गले लगाया और फिर पूरी टीम ने उनके चेहरे पर केक लगाया। सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और अन्य खिलाड़ी इस पल को काफी एंजॉय करते दिखे। वहीं बल्लेबाज़ी कोच कीरोन पोलार्ड ने रोहित को गले लगाकर बधाई दी।