गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) की डेब्यूटेंट बल्लेबाज आयुषी सोनी (Ayushi Soni) महिला प्रीमियर लीग (WPL) इतिहास में रिटायर्ड आउट होने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ मुकाबले में उन्हें रणनीतिक तौर पर रिटायर्ड आउट किया गया।
महिला प्रीमियर लीग 2026 में गुजरात जायंट्स की 25 वर्षीय डेब्यूटेंट बल्लेबाज आयुषी सोनी ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दिल्ली की रहने वाली आयुषी WPL इतिहास में रिटायर्ड आउट होने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं। यह वाकया मंगलवार, 13 जनवरी को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में देखने को मिला।
इस मैच में गुजरात जायंट्स की ओर से आयुषी सोनी को नंबर-6 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था। हालांकि वह 14 गेंदों में सिर्फ 11 रन ही बना सकीं, जिसके बाद टीम मैनेजमेंट ने 17वें ओवर से पहले उन्हें रिटायर्ड आउट करने का फैसला लिया। उनकी जगह भारती फुलमाली को बल्लेबाजी के लिए उतारा गया।