AUS vs ENG: Jamie Overton ने मचाया धमाल,इंग्लैंड ने DLS के तहत तीसरे T20I में ऑस्ट्रेलिया को रौंदा (Jamie Overton)
Australia vs England, 3rd T20I Match Report: जेमी ओवरटन (Jamie Overton) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने शुक्रवार (27 नवंबर) को ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ लुईस नियम अनुसार 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।
पहले बल्लेबाजी का न्य़ौता मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम 16.5 ओवर में 108 रनो पर ऑलआउट हो गई। एक समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 55 रन था, लेकिन अगले 55 रन के अंदर बाकी नौ विकेट गिर गए। यह ऑस्ट्रेलिया का अपने घर में इस फॉर्मेट में सबसे कम स्कोर है।
मेजबान टीम के लिए सैम हार्पर ने 26 रन और जेक फ्रेजर मैक्गर्क ने 22 रन की पारी खेली। टीम के पांच खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।