मुंबई इंडियंस ने गुरुवार (17 अप्रैल) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 33वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में भी हैदराबाद की हार का कारण उनकी बल्लेबाजी रही। ओपनर्स के फ्लॉप शो के बाद इशान किशन भी फ्लॉप साबित हुए और सिर्फ 2 रन बनाकर चलते बने।
अपनी पुरानी टीम के खिलाफ इशान किशन से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन वो कुछ ना कर सके और विल जैक्स की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद जब उनकी टीम ये मैच हारी तो इशान किशन को काफी दुखी देखा गया। उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो रुआंसा चेहरा लेकर मैदान से बाहर जा रहे हैं और हार्दिक पांड्या उनके कंधे पर हाथ रखकर उन्हें सहारा देते हुए दिख रहे हैं।
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का ये जेस्चर सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ का कारण बन गया। किशन का मुंबई इंडियंस से काफी गहरा नाता है। किशन 2018 में 19 साल की उम्र में मुंबई इंडियंस के कैंप में शामिल हुए थे। उस समय उनकी कीमत 6.2 करोड़ रुपये थी, जो झारखंड के एक युवा खिलाड़ी के लिए बड़ी रकम थी। उस समय मुंबई के मुख्य खिलाड़ी जैसे रोहित, बुमराह, हार्दिक और क्रुणाल ही उनसे ज़्यादा कमा रहे थे।
Captain Hardik Pandya with Ishan Kishan. pic.twitter.com/Zg3nBSYw6s
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 17, 2025