एशेज सीरीज 2023 के तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन मार्क वुड की गेंद पर हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) का भागते हुए शानदार कैच पकड़ा। स्टार्क वुड की गति को अच्छे से समझ नहीं पाए और ब्रूक को अपना कैच दे बैठे। आपको बता दे कि लगातार बारिश के कारण तीसरे दिन के शुरूआती दो सेशन का गेम रद्द करना पड़ा था।
पारी का 59वां ओवर करने आये मार्क वुड ने चौथी गेंद शार्ट लेंथ और स्टंप्स की ओर डाली। वहीं स्टार्क ने इस गेंद पर फ्लिक करने की कोशिश की लेकिन वो नहीं हुआ और गेंद बल्ले से टकराते हुए हवा में चली गयी। शार्ट लेग पर खड़े हैरी ब्रूक ने तेजी से दौड़ते हुए डाइव लगाते हुए शानदार कैच पकड़ा। बेयरस्टो भी कैच के लिए आ रहे है इस वजह से बीच में ब्रूक रुके थे लेकिन अंत में उन्होंने हेलमेट के साथ ही डाइव लगाते हुए शानदार कैच पकड़ा। स्टार्क 16(19) रन बनाकर आउट हुए।
Some catch from Harry Brook #Ashes pic.twitter.com/EnKRxd6AFf
— England's Barmy Army (@TheBarmyArmy) July 8, 2023
ऑस्ट्रेलियाऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 60.4 ओवरों में 263 के स्कोर पर सिमट गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन मिचेल मार्श ने बनाये। उन्होंने 118 गेंद में 118 रन की शतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 17 चौके और 4 छक्के जड़े। उनके अलावा ट्रैविस हेड ने 39(74) रन बनाये। अपनी इस पारी में हेड ने 5 चौके जड़े। इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट तेज गेंदबाज मार्क वुड ने चटकाए। उनके अलावा 3 विकेट क्रिस वोक्स के खाते में गए। वहीं 2 विकेट स्टुअर्ट ब्रॉड लेने में सफल रहे।