Advertisement
Advertisement
Advertisement

धोनी के रिटायरमेंट वाले सवाल पर भड़के युवराज सिंह, दिया ऐसा रिएक्शन !

5 नवंबर। पूर्व भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली राष्ट्रीय चयन समिति पर निशाना साधते हुए कहा कि निश्चित तौर पर एक बेहतर चयन समिति की जरूरत है। युवराज ने यहां संवाददाताओं से कहा,...

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat November 05, 2019 • 16:04 PM
धोनी के रिटायरमेंट वाले सवाल पर भड़के युवराज सिंह, दिया ऐसा रिएक्शन ! Images
धोनी के रिटायरमेंट वाले सवाल पर भड़के युवराज सिंह, दिया ऐसा रिएक्शन ! Images (twitter)
Advertisement

5 नवंबर। पूर्व भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली राष्ट्रीय चयन समिति पर निशाना साधते हुए कहा कि निश्चित तौर पर एक बेहतर चयन समिति की जरूरत है। युवराज ने यहां संवाददाताओं से कहा, "निश्चित तौर पर हमें बेहतर चयनकर्ताओं की जरूरत है चयनकर्ताओं का काम आसान नहीं होता है। जब भी वे 15 खिलाड़ियों का चयन करेंगे तब ऐसी बातें होंगी कि उन 15 खिलाड़ियों का क्या होगा जिन्हें टीम में मौका नहीं मिला। यह मुश्किल काम है लेकिन मुझे लगता है कि आधुनिक क्रिकेट को लेकर उनकी सोच उस स्तर तक नहीं है जैसी कि होनी चाहिए थी।"

उन्होंने कहा, "मैं हमेशा से खिलाड़ियों के हितों की रक्षा का समर्थन करता हूं और उनके बारे में सकारात्मक सोच रखता हूं। आप किसी खिलाड़ी या टीम के बारे में नकारात्मक सोच कर सही नहीं करेंगे।"

Trending


पूर्व खिलाड़ी ने साथ ही कहा, "आपके असली चरित्र का तभी पता चलता है जब खिलाड़ी का समय साथ नहीं देता है और आप खिलाड़ियों को प्रेरित करते हैं। बुरे समय में, हर कोई बुरी बात करता है। निश्चित रूप से हमें बेहतर चयनकर्ताओं की जरूरत है।"

इसके अलावा धोनी के रिटायरमेंट वाले सवाल पर युवराज सिंह ने रिप्लाई किया और कहा कि वो इस बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं। आपको यह सवाल अपने महान चयनकर्ताओं से पूछना चाहिए। युवराज सिंह ने कहा कि इस मामले में चयनकर्ता ही हस्तक्षेप कर सकते हैं।


Cricket Scorecard

Advertisement
Advertisement