IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार (16 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड दौरे पर नवंबर में दोनों टीमों के बीच खेली जाने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। शुरुआती तीन मैचों में शुभमन गिल कप्तानी करेंगे, जबकि आखिरी दो मुकाबलों में टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी।
सीरीज के शुरुआती तीन वनडे मैचों में शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि श्रेयस अय्यर उप-कप्तान होंगे। इसके बाद आखिरी दो मुकाबलों में कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है। न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे सीरीज के बाद भारत को दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है। इसी को ध्यान में रखते हुए आखिरी दो वनडे के लिए टीम में बदलाव किए गए हैं।
शुरुआती तीन मैचों के बाद शुभमन गिल, केएल राहुल, प्रसिद्ध कृष्णा और अंशुल कंबोज वनडे टीम का हिस्सा नहीं होंगे। ये चारों खिलाड़ी टेस्ट सीरीज की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए आखिरी दो वनडे के स्क्वाड में शामिल नहीं हैं।वहीं प्रसिद्ध कृष्णा की शुरुआती वनडे मैचों में भी उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगी।