IND vs SL: टीम इंडिया ने पहले टेस्ट में श्रीलंका को 165 रनों से हराया, Manav Suthar ने गेंद से मचाया (Image Source: X.Com (Twitter))
India vs Sri Lanka 1st Test Match Report: भारतीय क्रिकेट टीम ने गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को 165 रनों से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 372 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम दूसरी पारी में 206 रनों पर ऑलआउट हो गई।
टॉप स्कोरर रहे सोनल दिनुशा ने 128 गेंदों में 84 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 1 छक्का जड़ा। उनके अलावा कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने 151 गेंदों में 7 चौकों की बदौलत 59 रन बनाए। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी हुई और बाकी कोई बल्लेबाज अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। टीम के छह खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए।
एक समय दूसरी पारी में श्रीलंका का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 156 रन था और आखिरी 5 विकेट 50 रन के अंदर गिर गए।