Womens Asian Games 2026: टीम इंडिया ने जीता लगातार दूसरा गोल्ड मेडल, स्मृति मंधाना से भी हार गई श्रीलंका (India secures first Asian Games 2026 gold medal India women cricket team defeat Sri Lanka by 147 runs)
India vs Sri Lanka Women's Asian Games 2026 Final Match Report: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार (22 सितंबर) को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए महिला एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 147 रनों के विशाल अंतर से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया। इस धमाकेदार जीत के साथ ही भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल अपने नाम किया। हार के साथ श्रीलंका के खाते में सिल्वर और पाकिस्तान के हाथों ब्रॉन्ज आया।
147 रनों की जीत रनों के हिसाब से टी-20 इंटरनेशनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सबसे बड़ी जीत है। वहीं इस फॉर्मेट में श्रीलंका की सबसे बड़ी हार है।
मंधाना से भी हारी श्रीलंकाई टीम