England vs India 1st T20I: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 189 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। शुरुआती दो विकेट जल्दी गिरने के बावजूद अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला, जबकि आखिर में शिवम दुबे ने तेज बल्लेबाजी कर टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया।
इंग्लैंड और भारत के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार (1 जुलाई) को चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
हालांकि भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। संजू सैमसन 1 रन और ईशान किशन बिना खाता खोले रनआउट होकर पवेलियन लौट गए। ऐसे स्थिती में अभिषेक शर्मा ने एक छोर से आक्रामक अंदाज अपनाते हुए सिर्फ 24 गेंदों में 59 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।