Advertisement
Advertisement

टीम इंडिया ने श्रीलंका को 3-0 से किया क्लीन स्विप, रोहित ने की धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी 

मुंबई, 24 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| अपने बेहतरीन हरनफनमौला खेल के दम पर भारत ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में श्रीलंका को पांच विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने तीन टी-20

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma December 24, 2017 • 23:51 PM
India thrash Sri Lanka by 5 wickets 3rd T20I, inflict whitewash
India thrash Sri Lanka by 5 wickets 3rd T20I, inflict whitewash ()
Advertisement

मुंबई, 24 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| अपने बेहतरीन हरनफनमौला खेल के दम पर भारत ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में श्रीलंका को पांच विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया है। 

यह दूसरा मौका है जब भारत ने तीन टी20 मैचों की सीरीज में क्लीन स्विप किया है। इसस पहले धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2016 को ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से मात दी थी। 

Trending


 क्रुणाल पांड्या की होने वाली वाइफ पंखुड़ी शर्मा है बला की खूब

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर श्रीलंकाई टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया और अपने गेंदबाजों के दम पर उसे निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 135 रनों पर ही सीमित कर दिया। इस आसान से लक्ष्य को हासिल करने के लिए हालांकि मेजबान टीम को आखिरी ओवर की दूसरी गेंद तक का इंतजार करना पड़ा। भारत ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल करते हुए श्रीलंका के जीत के साथ दौरे का अंत करने के सपने को तोड़ दिया। 

भारत को हालांकि अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी। उसने 17 के कुल स्कोर लोकेश राहुल (4) का विकेट खो दिया था। वहीं कप्तान रोहित (27) 39 के कुल स्कोर पर दासुन शनका की गेंद पर आउट हो गए थे।


Read More

Cricket Scorecard

Advertisement
Advertisement