Womens Asia Cup 2026: शेफाली-दीप्ति ने किया कमाल, टीम इंडिया ने दर्ज की 94 रनों की धमाकेदार जीत (India Women defeated Thailand Women by 94 runs in their opening match of the Womens Asia Cup 2026)
India Women vs Thailand Women: शेफाली वर्मा (Shafali Verma) के अर्धशतक और दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार (30 अगस्त) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए महिला एशिया कप 2026 के मुकाबले में थाईलैंड को 94 रनों से हरा दिया।
160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थाईलैंड की टीम 16.1 ओवर में 65 रनों पर ऑलआउट हो गई, जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज नन्नापत कोंचारोएनकाई ने 48 गेंदों में 41 रन की पारी खेली और टीम की कोई और बैटर दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई।
भारत के लिए दीप्तिश शर्मा ने बिना कोई रन दिए 3 विकेट लिए। उनके अलावा नंदिनी शर्मा ने 3 विकेट, श्री चरणी ने 2 विकेट और क्रांति गौड़ ने 1 विकेट हासिल किया।