IPL 2021: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान हिटमैन की दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोलती है। रोहित शर्मा की भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। जहां एक ओर लाखों फैंस रोहित को अपने रोल मॉडल के रूप में देखते हैं, वहीं दूसरी तरफ रोहित का एक ऐसा भी फैन है जो उनकी पूजा करता है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है, जिसमें एक छोटा बच्चा रोहित शर्मा को भगवान की तरह पूजते हुए देखा जा सकता है। मुंबई इंडियंस के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए जैसे ही रोहित शर्मा मैदान पर उतरते हैं वैसे ही युवा फैन रोहित शर्मा की आरती करने लगता है।
यह वीडियो पूरी तरह से इस बात को बताता है कि भारत में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि लोगों के दिलों की धड़कन है। टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट के भगवान का दर्जा दिया गया था वहीं कुछ फैंस को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी की पूजा करते हुए भी देखा जा चुका है।
— Rohit Sharma Trends™ (@TrendsRohit) April 9, 2021