IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों ने अपने कोच स्टीफन फ्लेमिंग का 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। सीएसके ने सोशल मीडिया पर स्टीफन फ्लेमिंग के जन्मदिन से जुड़ी एक मजेदार क्लिप शेयर की है। इस क्लिप में कैप्टन एमएस धोनी और अन्य सीएसके के खिलाड़ी कोच के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो की शरुआत में थाला धोनी मोबाइल पर कुछ देखते हुए नजर आते हैं। वहीं जडेजा और सुरेश रैना किसी बात पर जोर-जोर से ठहाके लगाते हुए हंसते दिखते हैं। फिर एंट्री लेते हैं बर्थडे बॉय फ्लेमिंग जो केक काटते हैं। इस दौरान कई खिलाड़ी फ्लेमिंग के चेहरे पर केक लगाते हुए दिखते हैं।
वहीं फ्लेमिंग भी काफी मस्ती के मूड में होते हैं और वह केक को पोछने का नायाब तरीका निकालते हैं। स्टीफन फ्लेमिंग सुरेश रैना को गले लगा लेते हैं और कुछ देर तक उन्हें अपनी छाती से चिपकाए रहते हैं। सुरेश रैना को गले लगाते वक्त फ्लेमिंग अपने चेहरे पर लगा सारा केक पोछ लेते हैं।
Bonds beyond boundaries!
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 2, 2021
Siripu Enipu and a lot of #Yellove to you Coach @SPFleming7 . #WhistlePodu #SavourTheMoment pic.twitter.com/lUaYp0M2kH