IPL 2021: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन (Arjun tendulkar) नेट में जमकर पसीना बहा रहे हैं। अर्जुन मुंबई इंडियंस टीम के साथ जुड़े हुए हैं। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को साउथ अफ्रीका के 6 फिट 8 इंट लंबे 21 साल के मार्को जेनसन के साथ अभ्यास सत्र में स्टंप्स पर गेंद मारने के साथ-साथ यॉर्कर गेंदे फेंकने का अभ्यास करते हुए देखा गया।
दोनों ही तेज गेंदबाजों ने इस दौरान शानदार गेंदबाजी की लेकिन सचिन के बेटे अर्जुन यहां पर थोड़े से ज्यादा 21 साबित हुए। अर्जुन तेंदुलकर ने एक के बाद एक कई यॉर्कर फेंकी। अर्जुन की सभी यॉर्कर एकदम निशाने पर पड़ी थी जिसे देखकर ऐसा लगा कि मानो जसप्रीत बुमराह या फिर लसिथ मलिंगा गेंदबाजी कर रहे हों।
अर्जुन तेंदुलकर के चेहरे की खुशी भी इस बात को बयां कर रही थी कि वह कितनी लय में हैं। अर्जुन अगर इसी लय में रहते हैं तो वो दिन दूर नहीं जब वह मुंबई की तरफ से अपना डेब्यू मैच खेलें। वहीं अगर आईपीएल 2021 की बात करें तो अपने मजबूत गेंदबाजी आक्रमण की बदौलत मुंबई इंडियंस अंकतालिका में फिलहाल चौथे नंबर पर है।