IPL 2022 Auction Day 1 Highlights (Image Source: Google)
IPL 2022 Auction Day 1 Highlights - आईपीएल 2022 के ऑक्शन के पहले दिन शनिवार (12 फरवरी) को खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा। सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे ईशान किशन, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके अलावा दीपक चाहर के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ औऱ कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर के लिए 12.25 करोड़ रुपये खर्च किए। युवा आवेश खान सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी रहे, जिन्हें लखऩऊ सुपर जाएंट्स ने 10 करोड़ देकर अपने साथ जोड़ा।
पहले दिन के ऑक्शन के बाद सभी 10 टीमों के खिलाड़ी
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, मोइन अली, एमएस धोनी, रविंद्र जडेजा, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा, केएम आसिफ, तुषार देशपांडे (खिलाड़ी खरीदे: 10. शेष बजट:20.45 करोड़। विदेशी खिलाड़ी: 2)