IPL 2022: मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को डबल झटका, दिल्ली कैपिटल्स से हार के बाद लगा 12 लाख रुपये का (Image Source: Google)
IPL 2022: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पर रविवार को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ बेबोर्न स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2022 के तीसरे मुकाबले में स्लो ओवर रेट (IPL Slow Over Rate) के लिए जुर्माना लगा है। रोहित पर 12 लाख रुपये का का जुर्माना लगाया गया है।
मुंबई की टीम निर्धारित समय में 20 ओवर पूरे नहीं कर पाई थी, जिसके चलते रोहित पर यह जुर्माना लगा है।
आईपीएल मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया है कि आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह स्लो-ओवर रेट से संबंधित उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध है। इसे देखते हुए कप्तान पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।