आईपीएल 2023 के छठे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मैदान पर उतरे तो उन्होंने अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। वो आईपीएल के इतिहास में सातवें खिलाड़ी बन गए जिन्होंने 5000 का आंकड़ा छुआ है। वहीं गेंद के लिहाज से 5000 रन पूरे करने के मामलें में वो चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं।
लखनऊ के खिलाफ ओवर में बल्लेबाजी करने आये और 3 गेंद में 2 छक्कों की मदद से 12 रन बनाकर मार्क वुड की गेंद पर आउट हो गए लेकिन 5000 रन के आंकड़े को उन्होंने पार कर लिया। धोनी ने 5000 रन का आंकड़ा 3692 गेंदों में छुआ है। वहीं पहले स्थान पर एबी डिविलियर्स है जिन्होंने 3288 गेंदों में 5000 रन बनाये थे।
Balls taken to reach 5K runs in IPL
—(@Shebas_10dulkar) April 3, 2023
3288 - ABD
3554 - Warner
3619 - Raina
3692 - Dhoni*
3817 - Rohit
3827 - Kohli#CSKvsLSG
दूसरे स्थान पर डेविड वार्नर (3554), तीसरे स्थान पर सुरेश रैना (3619), 5वें स्थान पर रोहित शर्मा (3817) और छठे स्थान पर विराट कोहली (3827) है।
आपको बता दे कि धोनी ने आईपीएल में अभी तक 236 मैच खेले है और 135.53 के स्ट्राइक रेट की मदद से 5004 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से 24 अर्धशतक देखने को मिले है। आईपीएल में उनका हाईएस्ट स्कोर 84* रन है।